क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों की स्कूलिंग 

मित्रो, क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों की ट्रेनिंग 08 जून 2025 को होटल अमर विलास में संपन्न हुई। 

उत्साह, लगन, एवं समर्पण से लबरेज कार्यक्रम के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के साथ ही आप सभी बधाई के पात्र हैं। 

जो सीखा उसे कर दिखाने का समय आ गया है। कुछ आवश्यक कार्य हैं जिन्हें आपको करना है। ये सब आपको बताया गया है एक बार पुनः नजर डाल  लें 

सर्व-प्रथम PST 

  1. PU101 फॉर्म यदि आपने भर दिया है (ऑनलाइन) तो आप लायंस इंटरनेशनल के संपर्क में रहेंगे। 
  2. चेयरमैन को चेयरमैन सेमिनार करना चाहते हैं तो विलंब न करें 
  3. जॉइंट बोर्ड मीटिंग अभी नहीं हुई तो प्लान करें 
  4. अध्यक्ष (नि) क्लब के सदस्यों की सूची लेकर उस सदस्य से निजी रूप से मिलें जो ड्रॉपेज में जाने की संभावना बता रहे हैं 
  5. नए बोर्ड का संस्थापन इस माह में करवा लें 
  6. डायरेक्टरी के लिए आपने एंट्री दे दी हैं तो बहुत अच्छी बात है 
  7. सचिव निर्वृतमान होते सचिव से फाइल्स प्राप्त करें और क्लब के हेल्थ पर बात करें 
  8. सचिव आपने अगले वर्ष का कैलेंडर बना लिया होगा 
  9. पहली बोर्ड मीटिंग कब करनी है अभी से सोचना आरम्भ करें। उसकी सूचना 15 दिन पहले अवश्य दें 
  10. पहली फ़ैमिली मीटिंग अच्छे स्थान पर पूरी गरिमा के साथ करें जिससे की नए जुड़े सदस्यों को लयनिज़्म की अच्छी तस्वीर देखने मिले 
  11. नए सदस्यों को शपथ ग्रहण करवा दें जिससे की जुलाई के अंत में होने वाली संभावित New Members Orientation में वे हाजिर हो सकें
  12. एक बैग तैयार कर लें जिसमें हर तरह का सामान हो। मसलन, स्टेपलर, कैंची, स्केल, रस्सी, पिंस क्लिप्स, गोंद इत्यादि। 
  13. कोषाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि बैंक मैं अकाउंट खोल लिए गए हैं 
  14. ये भी देखें कि सदस्यों की फ़ीस आ गई है
  15. जिसने फीस दे दी है उसको रसीद जारी करें  
  16. ऑडिटर की नियुक्ति करें। 
  17. बजट फाइनल करें और बजट से ही चलने का संकल्प लें 
  18. पिछले बजट से मार्गदर्शन लें पर अपना बजट ख़ुद बनायें 
  19. बैंक में कोषाध्यक्ष स्थाई हस्ताक्षरकर्ता है। आपके साथ अध्यक्ष या सचिव संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करेंगे 
  20. कोषाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि अंतरराष्ट्रीय व डिस्ट्रिक्ट शुल्कों का भुगतान 10 जुलाई के पहले हो जाए. 
  21. चेक बुक पर पहले से हस्ताक्षर करके रखना उचित नहीं है इस बात का आपको ज्ञान है 
  22. निवृतमान होते अध्यक्ष अपना अकाउंट तैयार करें जिसे आप जुलाई के प्रथम माह में ऑडिट करवा कर पहली बोर्ड मीटिंग में प्रस्तुत कर सकें 
  23. PST लायन पोर्टल पर जाकर Learn में दिए हुए ऑनलाइन कोर्स को करें। 

अब  जोन चेयर:

  1. अपने क्लब्स के अध्यक्षों से सम्पर्क करें 
  2. उपरोक्त सभी कार्यों को सम्पन्न करने में सक्रिय योगदान दें. 
  3. यदि कहीं आपको दिक्कत आती है तो रीजन चेयरपर्सन एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को सूचित करें 
  4. GAT टीम के संपर्क में रहें 
  5. क्लब्स के विषय में जानकारी ग्रहण करें 
  6. क्लब हेल्थ असेसमेंट की डिटेल निकालें और उसे समझें 
  7. क्लब के शपथ ग्रहण में अवश्य उपस्थित हों. 
  8. आप प्रशसनिक इंचार्ज हैं अपनी महता समझें 
  9. PST लायन पोर्टल पर जाकर Learn में दिए हुए ऑनलाइन कोर्स को करें। 
  10. जोन चेयरमैन लायन पोर्टल पर जाकर Learn में दिए हुए ऑनलाइन कोर्स को करें। 

और रीजन चेयर 

  1. क्लब ऑफ़िसर्स मीट जल्दी प्लान करें 
  2. इसके लिए तैयारी करें 
  3. 10 दिन पहले सूचित करें 
  4. आपको क्लास में बताया गया था कि PST के अतिरिक्त आप क्लब के संचालक मंडल के अधिकतर सदस्यों को आमंत्रित कर सकते हैं. विशेषकर GAT टीम को अवश्य ऑफ़िसर्स मीट में आमंत्रित करें 
  5. डिस्ट्रिक्ट से ऐसे मेंटर को आमंत्रित करें जिस पर आपका विश्वास हो. जो आपके रीजन को सही राह दिखा सके.
  6. आपको सर्विस एक्टिविटीज पर कार्य करना है उसकी योजना आप समय रहते बना लें 
  7. जोन चेयर के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करें. 
  8. जोन चेयर के सतत संपर्क में रहें 
  9. GAT टीम के संपर्क में रहें 
  10. क्लब्स के पीएसटी से संपर्क में रहें. 
  11. रीजन एवं जोन E book को रिफरेन्स बुक के रूप में उपयोग करें. 
  12. रीजन कांफ्रेंस की तारीख़ अभी से निश्चित कर लें और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को नोट करवा दें। 
  13. रीजन चेयरपर्सन  लायन पोर्टल पर जाकर Learn में दिए हुए ऑनलाइन कोर्स को करें। 
  14. PST लायन पोर्टल पर जाकर Learn में दिए हुए ऑनलाइन कोर्स को करें। 

उपसंहार 

ये आप सभी का वर्ष है। कुछ कर दिखाने का वर्ष है। बहाना नहीं बनायें। याद रखें आप सब कुछ कर सकते हैं। रीजन/जोन की क्लास में आपके द्वारा लगाये गए नारे “YES I CAN” को मत भूलें। आपका उत्साह देखते ही बनता था। मेरे दोस्त सूरज जायसवाल ने उन पलों को कैमरे में क़ैद कर लिया है। कहीं भी अटकें तो अपने वरिष्ठ जनों से सलाह करें। मुझे चाहें तो फ़ोन करें। पर रुकें नहीं आगे बढ़ते चलें। मेरे सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियोज़ को देखें और अपने आप को बदलने हेतु कमर कस लें। 

MJF लायनमनिंदरसिंहचंडोक 

FDI, FDES, LCIP 

लायंससर्टिफाइडट्रेनर  

Engage with Post

Article Stats

June 10, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!