गोल्डन लेखमाला -1

डिस्ट्रिक्ट के चुनाव और हम

यह लेख मिशन 1.5 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के तहत जारी किया जा रहा है

आज से ठीक एक माह के बाद डिस्ट्रिक्ट के चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में हम लायन सदस्य तीन मुख्य पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर.

प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को हम प्रमोट करते हुए अपनी सहमति देते हैं की पिछले एक या दो वर्ष में हम इनके कार्यों से संतुष्ट हैं और इन्हें प्रमोट कर के उच्च पदों में बिठाने हेतु हमारी सहमति है.

महत्वपूर्ण चुनाव होता है द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का. इस पद की उम्मीदवारी हेतु कई लायन साथी अपने आप को प्रस्तुत करते हैं. प्रत्येक के पास अपने तर्क और दृष्टिकोण होते हैं कि वे इस पद के लिए उपयुक्त क्यों हैं।

द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की उम्मीदवारी में सबसे महत्वपूर्ण कारण जो होना चाहिए वो ये की डिस्ट्रिक्ट के आगामी 5 वर्षों का उनका लक्ष्य क्या है? द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में और फिर न्यूनतम दो वर्ष पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में उनसे डिस्ट्रिक्ट को क्या लाभ मिलेगा.

अब यहाँ पर हम ये कह देंगे की अभी तक किसने ऐसा किया जो मैं भी ऐसा करूँ. हम ये भी कह सकते हैं की पहले से ही तय है किसको ये पद मिलना है. हम ये भी कहने से बचते नहीं हैं की लायनवाद में अब रखा ही क्या है. लायनवाद ख़त्म हो चुका है. हम जहाँ तहाँ अपने आप को ये समझाते रहते हैं की ऐसे ही चलता रहा है और ऐसे हो चलता रहेगा.

हम द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट के उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, लालसा, द्वेष, बैकग्राउंड, किसी व्यक्ति विशेष से निकटता, आर्थिक क्षमता वगैरहा वगैरहा की कसौटियों में कसते रहेंगे और फिर जो चुनकर आयेगा उसका सारा दोषारोपण लायनवाद पर थोप कर अपने आप को कोसते रहेंगे.

यहाँ पर ये समझना आवश्यक है की आप जिस परिवेश में रहते हैं उसी परिवेश का प्रतिबिम्ब बन जाते हैं. जो उम्मीदवार आ रहे हैं वे भी तो इसी परिवेश का हिस्सा हैं. यदि हम चुनावी प्रक्रिया और नेतृत्व चयन में बदलाव चाहते हैं, तो हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी। यह आत्मचिंतन का समय है:

अब यहाँ यक्ष प्रशन ये है की क्या हमने अपने परिवेश को सुधारने हेतु कोई प्रयत्न किया है? चलिए सब छोड़िये-क्या आपने अपने जीवन स्तर को सुधारने हेतु कोई संकल्प लिया है? क्या आपने ये सोचा है की मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु मैं कितना उत्तरदायी हूँ? क्या आप सोचते हैं की आप समाज की एक स्वतंत्र इकाई हैं और आप को स्वतंत्र रूप से व्यवहार करना चाहिए?

अक्सर हम सुनते हैं कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।' लेकिन इतिहास गवाह है कि हर बड़ा बदलाव एक व्यक्ति की सोच से शुरू हुआ है। यदि हम स्वयं को सुधारें तो समाज भी बदलेगा। मैंने अपने जीवन में समय के महत्व को समझा और उसका पालन किया। इसका परिणाम यह हुआ कि मेरे कई लायन साथी भी समय की पाबंदी को अपनाने लगे। यदि मैं यह बदलाव ला सकता हूँ, तो हम सब मिलकर एक बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।

क्लब्स लायंस अंतरराष्ट्रीय की मूल इकाई है. क्लब्स के सुधार के साथ हमें प्रयास करने होंगे. आज हमारे क्लब्स को आवश्यकता है पाँच मुख्य सुधारों की:
1. समय बद्धता* हर कार्यक्रम समय पर शुरू और समाप्त हो।
2. समय प्रबंधन व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर समय का सही उपयोग हो।
3. प्रोटोकॉल लायनवाद की गरिमा और कार्यप्रणाली का सम्मान किया जाए।
**4. लायंस का ज्ञान ** क्लब के उद्देश्यों और मूल्यों को गहराई से समझें।
5.सही लक्ष्य का निर्धारण. लॉन्ग-टर्म प्लानिंग और प्रभावी नेतृत्व को प्राथमिकता दें।

हम सभी को चाहे हम ग्रास रूट लायन हों, चाहे हम पदाधिकारी हों. चाहे पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हों, इन बिंदुओं पर अपने आप में सुधार करना ही होगा. यदि हम इन सुधारों को अपने जीवन और क्लब्स में लागू करें, तो हम लायनवाद को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं। क्योंकि जिस दिन हमने सुधार शुरू कर दिया, उसी दिन दुनिया में भी सुधार आना शुरू हो जाएगा।

आइए अपने आप पर ध्यान लगायें, अपने गुणों, अवगुणों को टटोलें. हम लायनवाद की इस महान परंपरा का हिस्सा हैं और हमारे कंधों पर इसकी गरिमा को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है। मिशन 1.5 के तहत, नए सदस्यों को जोड़कर क्लब्स को सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है। नए सदस्य हमारे क्लबों में आकर दिग्भ्रमित न हों, यह सुनिश्चित करना भी हमारी ज़िम्मेदारी है। यदि हम अपने कार्यों से क्लब्स को मजबूत नहीं कर सकते, तो कम से कम ऐसा कुछ न करें जिससे इसकी छवि धूमिल हो।

चुनाव की प्रक्रिया में शांति बहाल रखते हुए सर्वश्रेष्ठ का चयन करें. उम्मीदवार के सभी पहलुओं पर विचार करें और फिर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. सकारात्मक रहें सकारात्मकता बाँटें.

आइए, हम स्वयं को सुधारने का संकल्प लें और एक उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ!

Engage with Post

Article Stats

April 8, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!