गोल्डन लेखमाला-11-क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया- क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव-भाग-9/10
लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक
Lions University Graduate, FDI, LCIP
अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच
डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर
आइए समीक्षा करते हैं कि अभी तक हमने क्या पढ़ा
गोल्डन लेखमाला 3 भाग 1/10 क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव का परिचय एवं इसके विभिन घटक
गोल्डन लेखमाला 4 भाग 2/10 स्टेप 1. क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव की प्रोसेस क्या है
गोल्डन लेखमाला 5 भाग 3/10 स्टेप 2. प्रथम विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नए सदस्यों का समावेश
गोल्डन लेखमाला 6 भाग 4/10 द्वितीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नई सेवागतिविधियाँ
गोल्डन लेखमाला 7 भाग 5/10 तृतीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नेतृत्व विकास
गोल्डन लेखमाला 8 भाग 6/10 चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन - सोशल मीडिया का उपयोग
गोल्डन लेखमाला 9 भाग 7/10 अपने आप को और अपने क्लब को बदलने का संकल्प लेना
गोल्डन लेखमाला 10 भाग 8/10 योजना बनाइए
आज देखते हैं पाँचवाँ एवं अंतिम स्टेप
परिवर्तन को लागू करना और उसे बनाये रखना
एक निश्चित बेंचमार्क बनाना और उसे प्राप्त करना-
हमारे कार्यक्रम चलते रहें इस हेतु हमें कोई न कोई ऐसा लक्ष्य तैयार करना होगा जिसे पाकर हमारे क्लब के वो सभी गोल प्राप्त हों जो हमने अभी तक डिस्कस किए हैं। इस बेंचमार्क को पाने के बाद इसे बनाये रखना ही इस पूरी प्रोसेस की सफलता है इसके लिए आपको हर बेंचमार्क को प्राप्त करने के लिए एक डेडलाइन तय करनी होगी। उस डेडलाइन को प्राप्त करने के लिए आप क्या क्या प्रयास कर रहे हैं ये क्लब के सदस्यों को समय समय पर बताना सुनिश्चित करना होगा। हर बोर्ड मीटिंग में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी और उसे मीटिंग के मिनट्स में शामिल करना होगा।
और जब आप बेंच मार्क प्राप्त कर लें तो उसे सेलिब्रेट करना न भूलें।
परिवर्तन को बना कर रखना:
जब परिवर्तन आता है तो अपने साथ अनेक परिवर्तन लेकर आता है। क्योंकि जब आप कार्य करते हैं तो आपको नई नहीं चीजें सीखने को मिलती हैं। आप जब परिवर्तन करते हैं तो आपको कई और परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इन परिवर्तनों को एक दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करवा कर उचित लक्ष्य प्राप्ति अंतिम उद्देश्य होना चाहिए। क्लब के सदस्यों को आप जितना अधिक इस प्रोसेस में इन्वॉल्व करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
इस प्रोसेस में क्लब के सदस्यों को ज़िम्मेदारी दीजिए। उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराइए। क्योंकि क्लब सभी का है और हमें क्लब को आगे बढ़ाना है। क्लब के समृद्ध होते ही हम मिशन 1.5 प्राप्त कर लेंगे।
अगले एवं आख़िरी अंक में हम इस पूरे टॉपिक को समाप्ति की और ले कर जाएँगे।