गोल्डन लेखमाला- 3 

क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया 

क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव। 

मैंने पिछले लेख में “मेरे अपने 60 मिनिट” पर विचार करने की बात कही है।मुझे इस विषय की आवश्यकता एवं गंभीरता पर अनेकों लायन साथियों के कमेंट्स प्राप्त हुए हैं। मुझे अपनी लेखनी की सार्थकता का प्रत्यक्ष दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

मैं ये मान लेता हूँ कि हम सब प्रबुद्ध लायंस है और हमने अवश्य इस महत्वपूर्ण सोच पर कार्य आरम्भ कर दिया होगा। अब हमारा अगला पड़ाव है कि हम किस तरह से अपने क्लब्स को मजबूत बनायें। लायंसअंतरराष्ट्रीय क्लब्स का समूह है। क्लब मजबूत बनेंगे तो संगठन मजबूत होगा। संगठन मजबूत होगा तो हमें और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 

लायंस अंतरराष्ट्रीय ने क्लब को सशक्त बनने हेतु हमें एक नायाब टूल दिया है जिसका नाम है “क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव” 

ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे गुज़रकर हम अपने क्लब को सुदृढ़ता दे सकते हैं। 

बात यहाँ पर फिर वही है दोस्तो. क्या आपने अपने ऊपर कार्य करना आरम्भ कर दिया है? क्या आप अपने कार्यों के प्रति गंभीर हैं? क्या आप सच में एक अच्छे नागरिक बन कर अपने संगठन के लिए कुछ कार्य करना चाहते हैं? एक अच्छे लायन बनने के पहले ये आवश्यक है की आप एक अच्छे व्यक्ति बनें, एक अच्छे नागरिक बनें, एक अच्छे पिता, पति, भाई व अच्छे इंसान बनकर सामने आयें. तभी आप एक अच्छे लायन बनकर सेवा कार्य कर सकते हैं. 

आइए अब समझते हैं कि क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव प्रक्रिया क्या है: 

भाग 1/10 

क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव एक ऐसा स्ट्रेटेजिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य लायंस इंटरनेशनल के कार्यों और इंपैक्ट को बेहतर बनाना है. ये इनिशिएटिव या पहल क्लबों को अधिक प्रभावी, एवं सक्रिय बनाने में मदद करता है. 

लक्ष्यउद्देश्य :

क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के मुख्य उद्देश्य हैं: 

  1. क्लबकीकार्यक्षमतामेंसुधार: क्लब के प्रबंधन, नेतृत्व विकास, सदस्यता वृद्धि और सर्विस प्रोजेक्ट्स को अधिक प्रभावशाली बनाना. 
  2. सेवापरियोजनाओंकीगुणवत्ताबढ़ाना: सेवा कार्यों को, जो लायंस इंटरनेशनल ध्येय है को बेहतर ढंग से योजना बनाकर अधिक लाभकारी बनाना। 
  3. सदस्यतावृद्धिएवंसदस्यताबनायेरखना: नए सदस्यों को जोड़ना और मौजूदा सदस्यों की भागीदारी क्लब में बनाए रखना 
  4. नेतृत्वविकास: क्लब में नेतृत्व क्षमता को पहचाना और उन्हें नए उत्तरदायित्वों को ग्रहण करने हेतु प्रेरित करना। 
  5. क्लबकीस्थिरताऔरदीर्धकालिता: क्लब्स को आत्मनिर्भर और प्रभावशाली बनाना ताकि वे लंबे समय तक समाज सेवा कर सकें। 

आइए देखते हैं लायंस इंटरनेशनल द्वारा किस माध्यम से हमें अपने क्लबों को दृढ़ता प्रदान करने हेतु मार्गदर्शित किया है: 

  1. क्लबक्वालिटीचेकलिस्ट लायंस इंटरनेशनल द्वारा क्लब के सदस्यों और नेतृत्व को एक चेकलिस्ट प्रदान की जाती है, जिससे वे यह मूल्यांकन कर सकें कि उनका क्लब कितना प्रभावी कार्य कर रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
  2. क्वालिटीमिशनस्टेटमेंट: लायंस इंटरनेशनल द्वारा प्रत्येक क्लब को अपनी एक स्पष्ट मिशनस्टेटमेंट बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे वे अपने उद्देश्यों को समझें और बेहतर योजनाएँ बना सकें।
  3. आकलनएवंविश्लेषण: क्लब की सदस्यता में कमी या वृद्धि का विश्लेषण करने को प्रेरित किया जाता है, क्लब द्वारा चलाई जा रही सेवा परियोजनाओं का मूल्यांकन किस तरह से किया जाए ये बताया जाता है एवं क्लब के नेतृत्व और प्रबंधन की समय समय पर समीक्षा किस तरह से की जाए ये भी हम सीखते हैं। 
  4. कार्ययोजना: प्रत्येक क्लब को अपने सुधार के लिए एक कार्य योजना (Action Plan) बनानी होती है, जिसमें शामिल होते हैं, सेवा परियोजनाओं में सुधार की रणनीतियाँ क्या होनी चाहिए, सदस्यता बढ़ाने के लिए क्या इनिशिएटिव लेना चाहिए, क्लब के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के प्रयास कैसे किए जाने चाहिए। 
  5. नेतृत्वप्रशिक्षण: क्लब लीडर्स के लिए कौन- कौन से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इनके द्वारा उन्हें प्रभावी नेतृत्व, टीम प्रबंधन और सेवा परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन की ट्रेनिंग दी जाती है। लायंस अंतरराष्ट्रीय के इस बेहतरीन कार्यक्रम जिसका नाम है क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के शायद इसी नेतृत्व प्रशिक्षण के कराण मैंने LCIP प्रशिक्षण के बाद लायंस यूनिवर्सिटी से डॉकटोरेट की उपाधि पाना संभव किया। 

इस कार्यक्रम से हमें क्या लाभ हो सकते हैं और हम अपने में क्या सुधार ला सकते हैं

1.क्लब के प्रदर्शन में सुधार:   

 क्लब की सेवा गतिविधियाँ अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनती हैं। समाज में क्लब की छवि मजबूत होती है।

2. सदस्यता में वृद्धि और रिटेनरशिप 

  अधिक लोग क्लब की गतिविधियों से जुड़ते हैं. सदस्यों का जुड़ाव और क्लब के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ती है।

3. सेवा की गुणवत्ता में सुधार: सेवा परियोजनाएं अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनती हैं। समाज को दी जाने वाली      सहायता अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनती है। 

4. नेतृत्व कौशल में विकास एवं नए लीडर्स का उद्भव: नए साथियों को आगे आने का अवसर मिलता है। युवा साथियों को नई जिम्मेदारियाँ दी जाती हैं। जिससे उनका क्रमिक विकास हो सकता है। 

एक ही लायन सदस्य का बार बार अध्यक्ष बनना ये परिलक्षित करता है की क्लब में नेतृत्व क्षमता विकसित नहीं की गई है।लायंस का संविधान हर वर्ष नए पदाधिकारी होने की वकालत करता है। 

निष्कर्ष

लायंस क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव क्लबों को आत्ममूल्यांकन करने, सुधारात्मक कदम उठाने और समाज में अपनी सेवा को प्रभावी बनाने में मदद करता है। यह कार्यक्रम लायंस क्लब इंटरनेशनल के मिशन को सफल एवं सशक्त बनाता है और क्लबों को दीर्घकालिक सफलता की ओर ले जाता है।

यदि आपका क्लब इस इनिशिएटिव को अपनाता है, तो निश्चित रूप से क्लब की गुणवत्ता और प्रभाव में सुधार होगा!

आने वाले दिनों में हम इस कार्यक्रम पर चर्चा जारी रखेंगे। 

Engage with Post

Article Stats

April 8, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!