गोल्डन लेखमाला-5
क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया
क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव।
भाग-3/10
लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक
Lions University Graduate, FDI, LCIP
अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच
डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर
मैंने पिछले लेख में “क्लब सशक्तीकरण की प्रोसेस क्या है ” बताया था जिसे लायंस अंतर्राष्ट्रीय ने हमारे सामने क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने उस लेख में देखा की क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव किस तरह से हमारे क्लब में लागू किया जा सकता है। इसमें मुख्यतः 5 स्टेप होते हैं. यदि हम प्रोसेस को पहला स्टेप मान रहे हैं तो आज देखते हैं दूसरा स्टेप:
प्रथम विश्लेषण एवं मूल्यांकन
क्लब के सभी कार्यों का सघन विश्लेषण कर उनमें सुधार करना है इस पर राजी होना:
निम्नलिखित मूल्यांकन क्लब के सदस्यों को सुधार के संभावित क्षेत्रों को निर्धारित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं । नीचे दिए गए मूल्यांकन जिन पैरामीटर्स पर करने हैं वे दिए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन में विचारों को केंद्रित करने और डिस्कशन को निर्देशित करने में मदद करने के लिए प्रश्नों की एक लिस्ट दी गई है। इसके साथ ही क्लब के डेवलपमेंट को जस्टिफ़ाई करने के लिए डिज़ाइन किए गए संसाधन भी शामिल हैं। आप इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन को अकेले या एक समूह के रूप पूरा कर सकते हैं। ये और अच्छी चीज है कि इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन के डिजिटल एडिशन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई टॉपिक्स के लिंक शामिल हैं।
आपको अपने आप से या अपने समूह से ये प्रश्न पूछने हैं।इन प्रश्नों का उत्तर आपको दो बिंदुओं पर देना है:
- ये कहाँ तक सत्य है: हमेशा सत्य है, कभी कभी सत्य है या ये सत्य नहीं है। इसीतरह
- क्या ये आवश्यक है: आवश्यक नहीं है या ये लागू नहीं होता, कुछ आवश्यक है, आवश्यक है एवं अत्यावश्यक है
प्रश्नये हैं:
1. हम को अपनी सेवा कार्यों हेतु अधिक सदस्यों की आवश्यकता है।
2. हमारा क्लब सक्रिय रूप से संभावित सदस्यों की तलाश करता है और उन्हें सफलतापूर्वक भर्ती करता है
3. भर्ती प्रयासों को मान्यता दी जाती है और समर्थित किया जाता है
4. हमारा क्लब युवा सदस्यों को आकर्षित करता है और उन्हें भर्ती करता है
5. हमारा क्लब परिवारों से अपील करता है और उन्हें भर्ती करता है
6. हमारा क्लब ऐसे सामुदायिक नेताओं की भर्ती करता है
7. नए सदस्यों का स्वागत किया जाता है और उन्हें तुरंत गतिविधियों में शामिल किया जाता है जो हमारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने
में मदद कर सकते हैं
8. नए सदस्यों को एक गरिमामय समारोह में शपथ दिलाई जाती है
9. नए सदस्य का ओरिएंटेशन जानकारी पूर्ण और मीनिंगफुल होता है
10. नए सदस्य का ओरिएंटेशन पहले 90 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है
11. मेरा क्लब नए सदस्य का स्वागत करता है और ऐसा महसूस कराता है जैसे मैं उसका पहले से ही सदस्य हूँ
12. मैं निकट भविष्य में अपने क्लब का एक सक्रिय सदस्य बनने की योजना बना रहा हूँ
मित्रो इन प्रश्नों के उत्तर देने के बाद नीचे लिखे कुछ प्वाइंट्स पर ध्यान दीजिए।आप क्या सोचते हैं इसे कम से कम तीन वाक्यों में लिखिए
क्लब को नए सदस्य लेने के लिए क्या प्रयत्न करना चाहिए?
क्लब को अपने मेंबर्स को क्लब से जुड़े रहने देने के लिए क्या करना चाहिए?
जो सदस्य हमारा क्लब छोड़ गए हैं उसका करण हम क्या समझते हैं ?
क्लब के सदस्यों को क्लब में जीवंत सदस्य बना कर रखने के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए ?
क्या आप कुछ ऐसे लोगों का नाम लिख सकते हैं जो आपके क्लब के सदस्य बनाए जा सकते हैं जिससे समाज को आगे चलकर लाभ मिले ?
दोस्तों तो ये था दूसरा स्टेप। आप एक एक शब्द को सिर्फ़ पढ़िए नहीं बल्कि उसे चबाइए। यदि आपको कहीं कुछ समझ नहीं आए तो मुझसे आप कभी भी संपर्क कर सकते हैं ?
अगले लेख में हम स्टेप 3 देखेंगे