गोल्डन लेखमाला-6:क्लबस शक्तिकरण का प्रभावी जरिया,क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव। भाग-4/10

लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक 

Lions University Graduate, FDI, LCIP 

अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच 

डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर 

मैंने पिछले लेख में “क्लब सशक्तीकरण की प्रोसेस क्या है ” बताया था जिसे लायंस अंतर्राष्ट्रीय ने हमारे सामने क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने उस लेख में देखा की क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव किस तरह से हमारे क्लब में लागू किया जा सकता है। इसमें मुख्यतः 5 स्टेप होते हैं. यदि हम प्रोसेस को पहला स्टेप मान रहे हैं तो आज देखते हैं दूसरा स्टेप

का दूसरा विश्लेषण एवं मूल्यांकन 

द्वितीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन: 

नई-नई सेवागतिविधियों से अपने क्लब में एक नई ऊर्जा संचारित कीजिए 

क्लब के सभी कार्यों का सघन विश्लेषण कर उनमें सुधार करना है इस पर राजी होना:

निम्नलिखित मूल्यांकन क्लब के सदस्यों को सुधार के संभावित क्षेत्रों को निर्धारित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं । नीचे दिए गए मूल्यांकन जिन पैरामीटर्स पर करने हैं वे दिए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन में विचारों को केंद्रित करने और डिस्कशन को निर्देशित करने में मदद करने के लिए प्रश्नों की एक लिस्ट दी गई है। इसके साथ ही क्लब के डेवलपमेंट को जस्टिफ़ाई करने के लिए डिज़ाइन किए गए संसाधन भी शामिल हैं। आप इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन को अकेले या एक समूह के रूप पूरा कर सकते हैं। ये और अच्छी चीज है कि इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन के डिजिटल एडिशन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई टॉपिक्स के लिंक शामिल हैं।

आपको अपने आप से या अपने समूह से ये प्रश्न पूछने हैं।इन प्रश्नों का उत्तर आपको दो बिंदुओं पर देना है: 

  1. ये कहाँ तक सत्य है: हमेशा सत्य है, कभी कभी सत्य है या ये सत्य नहीं है। इसीतरह 
  2. क्या ये आवश्यक है: आवश्यक नहीं है या ये लागू नहीं होता, कुछ आवश्यक है, आवश्यक है एवं अत्यावश्यक
  1. हमारा क्लब हमें नए नए प्रोजेक्ट करने के अवसर प्रदान करता है 
  2. मेरे क्लब के सर्विस प्रोजेक्ट सही ढंग से कार्य कर रहे हैं और मेरे समय का सदुपयोग हो रहा है 
  3. मेरे क्लब की सर्विस एक्टिविटीज मुझे इस बात का एहसास करवा रही हैं की मैं दूसरों की सेवा का सही कार्य कर रहा हूँ। 
  4. हमारी सेवा गतिविधियों व्यक्तियों को सदस्य बनने हेतु आकर्षित कर रही हैं 
  5. हमारा क्लब डिस्ट्रिक्ट एवं मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न सेवा गतिविधियों का भी हिस्सा रहा है 
  6. ये आवश्यक है की हमारा क्लब समाज की जरूरतों को पूरा कर सके 
  7. मैं अपने क्लब के सर्विस प्रोजेक्ट्स का प्रभाव समाज पर देख पा रहा हूँ। 
  8. क्लब के सभी सदस्य को विभिन्न सेवा गतिविधियों में नेतृत्व देने के लिए समान अवसर उपलब्ध रहते हैं 
  9. हमारे क्लब के सेवा प्रोजेक्ट्स का समाज में योगदान उल्लेखनीय है 
  10. हमारा क्लब समाज के विभिन्न संघों के साथ ये मालूम करता है की किस चीज की कहाँ आवश्यकता है और जो रिसोर्स हमारे पास उपलब्ध हैं उनका किस तरह से उपयोग किया जाए। 
  11. हमारा क्लब समाज के विभिन्न संघ, ग्रुप, एसोसिएशन एवं क्लब्स के साथ उपलब्ध रिसोर्स, के अधिकतम उपयोग करने हेतु सहयोग करता है। 
  12. हमारे क्लब को मालूम है कि LCIF द्वारा किन प्रोजेक्ट्स हेतु अनुदान उपलब्ध है और उसे किस तरह से लिया जाए। 
  13. हमारे क्लब को मालूम है कि एलसीआईएफ द्वारा विभिन्न अनुदानों हेतु कई तरह के रिसोर्स उपलब्ध कराए गए हैं और    उनका उपयोब किस तरह से किया जाए. 
  14. हमारा क्लब लियोस को एवं अन्य समूहों को अपने सेवा कार्यों में हाथ बँटाने हेतु आमंत्रित करता है. 
  15. हमारा क्लब समाज में फण्ड रेसिंग गतिविधि करता है  जिससे सेवा गतिविधियें लगातार की जाती रहें।

मित्रो उपरोक्त के उत्तर देने के बाद नीचे लिखे कुछ प्वाइंट्स पर ध्यान दीजिए।आप क्या सोचते हैं इसे कम से कम तीन वाक्यों में लिखिए 

उपरोक्त बिंदुओं पर आप की क्या राय है?  चीजों को बेहतर बनाने आपके सुझाव क्या हैं? 

आपकी पसंदीदा सर्विस प्रोजेक्ट या एक्टिविटी क्या है? और क्यों? 

आपकी सबसे कम पसंदीदा सर्विस प्रोजेक्ट या एक्टिविटी क्या है? और क्यों? 

 ऐसे नए कौन से प्रोजेक्ट हैं जिन्हें हमने अपने हाथ में लेने चाहिए ?

जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं क्या इन पर पुन र्विचार एवं क्या इन्हें नया रूप दिया जा सकता है?

ईमानदारी से उपरोक्त गतिविधि को करिए। अपने आप से प्रश्न पूछिये। उनका उत्तर दीजिए। जब भी कभी इस विषय पर वर्कशॉप होगी तो आपको बहुत जल्दी समझ में आने लगेगा।

अगले अंक में हम तृतीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन देखेंगे 

Engage with Post

Article Stats

April 15, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!