गोल्डन लेखमाला-7 क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया-क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव- भाग-5/10

लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक 

Lions University Graduate, FDI, LCIP 

अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच 

डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर 

मैंने पिछले लेख में “क्लब सशक्तीकरण की प्रोसेस क्या है ” बताया था जिसे लायंस अंतर्राष्ट्रीय ने हमारे सामने क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने उस लेख में देखा की क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव किस तरह से हमारे क्लब में लागू किया जा सकता है। इसमें मुख्यतः 5 स्टेप होते हैं. यदि हम प्रोसेस को पहला स्टेप मान रहे हैं तो आज देखते हैं दूसरे स्टेप

का तीसरे विश्लेषण एवं मूल्यांकन 

तृतीय  विश्लेषण एवं मूल्यांकन: 

नेतृत्व विकास और क्लब संचालन में उत्कृष्टता

क्लब के सभी कार्यों का सघन विश्लेषण कर उनमें सुधार करना है इस पर राजी होना:

निम्नलिखित मूल्यांकन क्लब के सदस्यों को सुधार के संभावित क्षेत्रों को निर्धारित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं । नीचे दिए गए मूल्यांकन जिन पैरामीटर्स पर करने हैं वे दिए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन में विचारों को केंद्रित करने और डिस्कशन को निर्देशित करने में मदद करने के लिए प्रश्नों की एक लिस्ट दी गई है। इसके साथ ही क्लब के डेवलपमेंट को जस्टिफ़ाई करने के लिए डिज़ाइन किए गए संसाधन भी शामिल हैं। आप इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन को अकेले या एक समूह के रूप पूरा कर सकते हैं। ये और अच्छी चीज है कि इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन के डिजिटल एडिशन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई टॉपिक्स के लिंक शामिल हैं।

आपको अपने आपसे या अपने समूह से ये प्रश्न पूछने हैं।इन प्रश्नों का उत्तर आपको दो बिंदुओं पर देना है: 

  1. ये कहाँ तक सत्य है: हमेशा सत्य है, कभी कभी सत्य है या ये सत्य नहीं है। इसीतरह 
  2. क्या ये आवश्यक है: आवश्यक नहीं है या ये लागू नहीं होता, कुछ आवश्यक है, आवश्यक है एवं अत्यावश्यक
  1. क्या क्लब में सभी सदस्यों के लिए नेतृत्व निखर के समान अवसर दिए जाते हैं?
  2. क्या क्लब पदाधिकारी सदस्यों को क्लब में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के विषय में सूचित करते हैं?
  3. क्या क्लब में लिए गए निर्णय सही एवं पारदर्शी होते हैं?
  4. क्या क्लब में होने वाली मीटिंग्स एवं अन्य कार्यक्रम उचित विधि से संचालित किए जाते हैं?
  5. क्या मीटिंग्स उत्साहपूर्ण वातावरण में रोचक बनी रहती हैं? 
  6. क्या क्लब में टेक्नोलॉजी का उपयोग कर क्लब ऑपरेशंस को और भी एफ्फिसिएंट बनाया जाता है?
  7. मेरे क्लब को मुझ से जो अपेक्षाएँ हैं वे उचित हैं?
  8. डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी क्लब को सही सपोर्ट देते हैं?
  9. क्लब सदस्यों के क्लब के प्रति समर्पण को सराहा जाता है?
  10. सदस्य अपने आप को एंगेज्ड महसूस करते हैं और उन्हें ये लगता है की उनका समय ख़राब नहीं जा रहा है?
  11. क्लब में नए सुझावों का स्वागत किया जाता है और दिए जाने पर उन्हें लागू भी किया जाता है?
  12. मैं क्लब को जिस तरह से मैनेज किया जा रहा है उससे संतुष्ट हूँ?
  13. क्लब मुझे नए सदस्यों से संपर्त बनाने का मौक़ा दे रहा है और उससे मैं संतुष्ट हूँ।?

क्या आपके मन में क्लब प्रबंधन को लेकर कुछ प्रश्न हैं? उन्हें यहाँ लिख डालिये 

क्लब की मीटिंग्स को और रोचक बनाने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?

क्या सुधार किया जाए जिससे आपका पार्टिसिपेशन ज़्यादा उपयोगी बन सके ?

क्या क्लब में किसी तरह का मन मुटाव है?

क्या क्लब के सदस्यों के मध्य और भी अच्छा कम्युनिकेशन होना चाहिए? आपके क्या सुझाव हैं? ये चेंज कैसे किया जा सकता है? 

यदि कोई एक चीज क्लब में बदलना चाहते हैं तो वो क्या है? 

मित्रो इन सब प्रश्नों के उत्तर बहुत विस्तार से समझने के लिए लायंस इंटरनेशनल ने हमको बहुत से रिसोर्स दिए हैं। इनमें से कुछ का उल्लेख मैं यहाँ कर रहा हूँ। 

आपको इनमें से किसी में भी यदि कहीं अटकते हैं तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं 

  1. स्टैण्डर्ड क्लब स्ट्रक्चर 
  2. स्टैण्डर्ड क्लब कंस्टीट्यूशन & बाय लॉस  
  3. क्लब ऑफिसर ई बुक। ये बुक अधिकतर पदाधिकारियों के लिए उपलब्ध है। जैसे की प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेजरर, मेम्बरशिप चेयरपर्सन, सर्विस चेयरपर्सन, लीडरशिप चेयरपर्सन आदि 
  4. इम्प्रोविंग क्लब क्वालिटी 
  5. योर क्लब योर वे। 
  6. प्लान फॉर योर क्लब सक्सेस 
  7. क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 
  8. क्लब लीडरशिप डेवलपमेंट 

ईमानदारी से उपरोक्त गतिविधि को करिए। लायंस के लिटरेचर को पढ़िए। कुछ समझ में नहीं आए तो पूछिये। अपने आप से प्रश्न पूछिये। उनका उत्तर दीजिए। जब भी कभी इस विषय पर वर्कशॉप होगी तो आपको बहुत जल्दी समझ में आने लगेगा।

मगर मैं फिर से आपको याद करवाना चाहता हूँ। “मेरे अपने 60 मिनट” जब तक आप अपने आप पर वर्क नहीं करेंगे तब तक कुछ भी संभव नहीं हैं. क्योंकि पहले मैं अपने आप को सुधारूँगा, तभी अपने क्लब को सुधार पाऊँगा। 

अगले अंक में हम चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन देखेंगे 

Engage with Post

Article Stats

April 18, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!