गोल्डन लेखमाला-8-क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया -क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव-भाग-6/10

लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक 

Lions University Graduate, FDI, LCIP 

अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच 

डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर 

मैंने पिछले लेख में “क्लब सशक्तीकरण की प्रोसेस क्या है ” बताया था जिसे लायंस अंतर्राष्ट्रीय ने हमारे सामने क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने उस लेख में देखा की क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव किस तरह से हमारे क्लब में लागू किया जा सकता है। इसमें मुख्यतः 5 स्टेप होते हैं. यदि हम प्रोसेस को पहला स्टेप मान रहे हैं तो आज देखते हैं दूसरे स्टेप

का चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन 

चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन: 

क्लब उपलवब्धियों को अपने समाज के साथ साझा करें 

निम्नलिखित मूल्यांकन क्लब के सदस्यों को सुधार के संभावित क्षेत्रों को निर्धारित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं । नीचे दिए गए मूल्यांकन जिन पैरामीटर्स पर करने हैं वे दिए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन में विचारों को केंद्रित करने और डिस्कशन को निर्देशित करने में मदद करने के लिए प्रश्नों की एक लिस्ट दी गई है। इसके साथ ही क्लब के डेवलपमेंट को जस्टिफ़ाई करने के लिए डिज़ाइन किए गए संसाधन भी शामिल हैं। आप इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन को अकेले या एक समूह के रूप पूरा कर सकते हैं। ये और अच्छी चीज है कि इस विश्लेषण एवं मूल्यांकन के डिजिटल एडिशन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई टॉपिक्स के लिंक शामिल हैं।

आपको अपने आपसे या अपने समूह से ये प्रश्न पूछने हैं।इन प्रश्नों का उत्तर आपको दो बिंदुओं पर देना है: 

  1. ये कहाँ तक सत्य है:             हमेशा सत्य है, कभी कभी सत्य है या ये सत्य नहीं है।  
  2. क्या ये आवश्यक है:             आवश्यक नहीं है, या ये लागू नहीं होता, कुछ आवश्यक है, आवश्यक है एवं अत्यावश्यक है 

आइए आरम्भ करते हैं 

  1. हमारे क्लब के प्रोजेक्ट और कार्यक्रम समाज को दिखाई देते रहते हैं?
  2. हम अपने क्लब की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज से अपनी गतिविधियों को परिलक्षित करते रहते हैं?
  3. हम सेवा गतिविधियों के दौरान लायंस की जैकेट पहनते हैं? 
  4. हमारा क्लब लोकल मीडिया माध्यमों में शामिल किया जाता है ?
  5. हम सोशल मीडिया माध्यमों के साथ सकारात्मक परिणामों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं? 
  6. विशेष कार्यक्रम या विशेष सेवा गतिविधियां सदस्यों के मध्य प्रभावी रूप से संचारित की जाती हैं ?
  7. हमारे क्लब की गतिविधियां प्रोजेक्ट्स या मुख्य कार्यक्रम समाज को समय रहते सूचित किए जाते हैं ?
  8. हमारे क्लब को आदर की दृष्टि से देखा जाता है और इसे समाज में समुचित स्थान प्रातप्त है?
  9. हमारे समाज का नेतृत्व हमारे क्लब को सपोर्ट करता है? 
  10. मेरे क्लब से मिलने वाली सूचनाएं प्रामाणिक होती है और समाज को समय रहते बताई जाती हैं? 

क्या आपके मन में क्लब प्रबंधन को लेकर कुछ प्रश्न हैं? उनके विषय में आप क्या सोचते हैं  यहाँ लिख डालिये 

अपके क्लब को समाज किस रूप में देखता है: 

सकारात्मक इमेज 

नकारात्मक इमेज 

एक बात और: क्या आपका क्लब इन सोशल मीडिया माध्यमों को प्रभावी ढंग से उपयोग में लाता है 

स्थानीय स्कूल्स, ऑफ़िस के जो बुलेटिन निकलते हैं उनमें आपके क्लब की गतिविधि प्रकाशित होती है?

स्थानीय सरकारी प्रकाशन एवं वेबसाइट्स में आपका क्लब कुछ स्थान पा रहा है क्या?

स्थानीय सामुदायिक समूह क्या आपके क्लब के विषय में चर्चा करते हैं?

रेडियो, टीवी पर आपके क्लब की गतिविधियों को लेकर कोई प्रसारण होता है क्या?

विभिन्न सोसायटियों के सूचना बोर्ड होते हैं उनका उपयोग आप लेते हैं?

विभिन्न इवेंट स्पान्सर क्या कभी आपके क्लब को लेकर बात करते हैं?

आपकी राय में हमें अपने क्लब की समाज में प्रतिष्ठा हेतु क्या करना चाहिए ?

इस संबंध में हमारे पास बहुत से रिसोर्स हैं। हम इनको समझ सकते हैं: 

  1. मार्केटिंग चेयरपर्सन वेबपेज 
  2. पीस पोस्टर प्रतियोगिता 
  3. स्माइल (सोशल मीडिया फॉर लायंस क्लब्स)
  4. क्लब ब्रांड गाइडलाइंस 

इसके अलावा भी ऐसे अनेक रिसोर्स हैं जिनसे हम अपने क्लब की प्रतिष्ठा के साथ साथ अपनी प्रतिष्ठा भी समाज में क़ायम रख सकते हैं। 

Engage with Post

Article Stats

April 22, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!