गोल्डन लेखमाला-9- क्लब सशक्तिकरण का प्रभावी जरिया- क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव- भाग-7/10
लायन डॉ मनिंदर सिंह चंडोक
Lions University Graduate, FDI, LCIP
अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच
डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 इंदौर
आइए समीक्षा करते हैं कि अभी तक हमने क्या पढ़ा
गोल्डन लेखमाला 3 भाग 1/10 क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव का परिचय एवं इसके विभिन घटक
गोल्डन लेखमाला 4 भाग 2/10 स्टेप 1. क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव की प्रोसेस क्या है
गोल्डन लेखमाला 5 भाग 3/10 स्टेप 2. प्रथम विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नए सदस्यों का समावेश
गोल्डन लेखमाला 6 भाग 4/10 द्वितीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नई सेवागतिविधियाँ
गोल्डन लेखमाला 7 भाग 5/10 तृतीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन- नेतृत्व विकास
गोल्डन लेखमाला 8 भाग 6/10 चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन - सोशल मीडिया का उपयोग
आज देखते हैं स्टेप- 3
अपने आप को और अपने क्लब को बदलने का संकल्प लेना
एक बार जब आपने क्लब क्वालिटी इनिशिएटिव क्या है समझ लिया, विभिन्न घटकों में अपना विश्लेषण करके मूल्यांकन कर लिया तब आपके पास अब पहला काम है अपने लक्ष्य निर्धारित करना। ये लक्ष्य होने चाहिए
Specific विशिष्ट
किसी विशिष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने की संभावना सामान्य लक्ष्य से कहीं अधिक होती है। यदि आपका उद्देश्य स्पष्ट है तो आप अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
Measurable मापेजानेयोग्य
जब आप अपनी प्रगति को मापते हैं, तो आप ट्रैक पर बने रहते हैं, अपनी लक्ष्य की डेट्स को पूरा करते हैं। आप अपनी उपलब्धि की खुशी का अनुभव करते हैं। यही खुशी आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।
Actionable कार्य करने योग्य
आपका लक्ष्य की प्राप्ति पर आपका कुछ नियंत्रण होना चाहिए । अगर आप कुछ नहीं कर सकते, तो आप सफल नहीं होंगे।
Realistic यथार्थवादी
लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होने चाहिए लेकिन इतने भी नहीं कि उन्हें हासिल करने की कोई संभावना ही न रहे।
Time bound समयबद्ध
लक्ष्य के लिए समय-सीमा तय करें: अगले सप्ताह, तीन महीने में, वर्ष के अंत तक।
अपने लक्ष्य पर अंतिम बिंदु निर्धारित करने से आपको एक स्पष्ट लक्ष्य मिलता है जिसके लिए काम करना है।
उन लक्ष्यों को लिख लें जिन्हें आपका क्लब अपने आप को बदलने के लिए लगाएगा
गोल्डन लेखमाला 5 भाग 3/10 स्टेप 2.
प्रथम विश्लेषण एवं मूल्यांकन के आधार पर ये देखने की चेष्टा करें की किस तरह स्मार्ट गोल्स सदस्यों को क्लब में बनाए रख सकते हैं और अच्छे एवं काबिल सदस्यों को आकर्षित कर सकते हैं। लगभग पाँच गोल नीचे लिख डालिये।
1.
2.
3.
4.
5.
गोल्डन लेखमाला 6 भाग 4/10
द्वितीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन के आधार पर ये देखने की चेष्टा करें की किस तरह स्मार्ट गोल्स के द्वारा सेवा गतिविधियों को और भी सशक्त कर सकते हैं। लगभग पाँच गोल नीचे लिख डालिये।
1.
2.
3.
4.
5.
गोल्डन लेखमाला 7 भाग 5/10
तृतीय विश्लेषण एवं मूल्यांकन- आधार पर ये देखने की चेष्टा करें की किस तरह स्मार्ट गोल्स के द्वारा क्लब में नेतृत्व विकास करके क्लब को नई दिशा दे सकते हैं। लगभग पाँच गोल नीचे लिख डालिये।
1.
2.
3.
4
5
गोल्डन लेखमाला 8 भाग 6/10
चतुर्थ विश्लेषण एवं मूल्यांकन - आधार पर ये देखने की चेष्टा करें की किस तरह स्मार्ट गोल्स के द्वारा क्लब को सोशल मीडिया के माध्यम से न्ई दिशा दे सकते हैं। लगभग पाँच गोल नीचे लिख डालिये।
1.
2.
3.
4.
5.
आज इतना ही। अगले अंक में हम पढ़ेंगे की योजना कैसे बनाएँ