लायंस का नया वर्ष 2025-26 

आज से नया लायंस वर्ष आरम्भ हो रहा है. हमारे देश के गौरव लायन ए पी सिंह अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होंगे. हर देश में जहाँ जहाँ लायंस का परचम फहरता है वहाँ भारतीय ध्वज पहले फहराया जायेगा. हमारा राष्ट्र गान पूरे विश्व में गया जाएगा. इस वर्ष को बेहतरीन बनाने के लिए ये आवश्यक है की आप लायंस के कार्य कलापों को समझें और उन्हें अपने आचरण में लेकर आयें. 

लायंस क्लब के जुलाई महीने की गतिविधियाँ विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि यह नया लायंस वर्ष (जुलाई–जून) शुरू होने का महीना होता है। इस महीने में क्लब की नींव और दिशा तय होती है। नीचे जुलाई की प्रमुख गतिविधियों का उल्लेख किया गया है:

🔷 **जुलाई माह की प्रमुख गतिविधियाँ (Lions Clubs) 🔷

  1. **स्थापना समारोह (Installation Ceremony)

वैसे तो संस्थापन जून में ही संपन्न कर लेना चाहिए। पर यदि किसी कारणवश नहीं हो पाया हो तो इसे इस माह में अवश्य संपन्न करवा लें। 

संस्थापन समारोह को शपथ ग्रहण करना ना बोलें। लायंस में किसी भी तरह की शपथ ग्रहण या Oth Ceremony नहीं होती है। इसे इंस्टालेशन सेरेमनी कहा जाता है। 

* क्लब के नए पदाधिकारियों — अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और बोर्ड के सदस्यों की औपचारिक नियुक्ति।

* सम्मान पत्र, पिनिंग सेरेमनी और क्लब चार्टर का वाचन करवाया जाना चाहिए। 

* पूर्व अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष  को सम्मानित किया जाना चाहिए 

2. **सदस्यता रिटेनर और विस्तार**

* सदस्यों को फिर से सक्रिय करने और नई सदस्यता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए 

* *"Bring a Guest Day"* का आयोजन। ये विदेशों में अधिकतर होता है। हम भी अपने क्लब में एक मीटिंग में अपने मेहमानों को बुला सकते हैं। 

* लियो क्लब, लेडीज़ क्लब, लायन क्लब ब्रांच और नए क्लब को बनाए जाने का यत्न करना चाहिए 

3. **वार्षिक योजना निर्माण बैठक (Planning Meet)**

* पूरे वर्ष की सेवा योजनाओं की रूपरेखा।

* बजट प्रस्तावना और अनुमोदन।

* क्लब के लक्ष्य (Goals) और टास्क डेलीगेशन।

4. **पहली सामान्य बैठक (First General Body Meeting)**

* अध्यक्ष का उद्घाटन भाषण।

* सदस्यों को नई दिशा से अवगत कराना।

* पिछली वर्ष की समीक्षा और सीख।

5. **स्वास्थ्य सेवा गतिविधियाँ**

एक जुलाई को अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउटेंट डे होता है। आप आज के दिन डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके समाज के प्रति उत्तरदायित्वों के चलते सम्मानित कर सकते हैं। 

* **नेत्र जांच शिविर**, **रक्तदान शिविर**, **मुफ्त दवा वितरण** जैसी गतिविधियाँ।

* स्थानीय अस्पतालों/डॉक्टरों के साथ सहयोग।

6. **पर्यावरण संरक्षण अभियान**

* **वृक्षारोपण कार्यक्रम** (Tree Plantation Drive)।

* स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक हटाओ अभियान।

 7. **युवा सशक्तिकरण और शिक्षा सहायता**

* जरूरतमंद बच्चों को **किताबें, बैग, यूनिफॉर्म** वितरण।

* स्कूलों में **शिक्षा जागरूकता अभियान**, डिजिटल लर्निंग उपकरण वितरण।

8. **लायंस इंटरनेशनल की प्राथमिकताओं पर कार्य**

* “**LCIF अनुदान**, **विज़न, हंगर, पर्यावरण, बाल कैंसर, मधुमेह**” जैसे वैश्विक लक्ष्यों पर कार्य। आठ सर्विस एरिया हमें याद रखने हैं। इनके अलावा युवा शक्ति को बढ़ावा देना, आपदा राहत, मानवीय मूल्यों को बनाए रखने वाले कार्यों पर भी हमें ध्यान देना चाहिए 

 9. **मीडिया प्रचार और सोशल मीडिया एक्टिविटी**

* क्लब की गतिविधियों की रिपोर्टिंग लोकल समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर। आज का समय सोशल मीडिया का है। इसे नजरअंदाज नहीं करें। 

* वीडियो क्लिप्स, फोटो पोस्ट, और प्रेरणादायक संदेश भेजें. हो सके तो फेसबुक पेज बना लें. उस पर आप सक्रिय रह सकते हैं. 

 10. **GLT/GMT/GST समितियों की सक्रियता**

* प्रशिक्षण (Training), सदस्यता (Membership) और सेवा गतिविधियों (Service Projects) की योजना बनाना। इन चेयरपर्सन को अपना वार्षिक कैलेंडर देना चाहिए.

📝 विशेष सुझाव:

* जुलाई की शुरुआत **"We Serve Month"** के रूप में की जा सकती है।

  • नए अध्यक्ष का *पर्सनल मिशन स्टेटमेंट* साझा किया जाना चाहिए। हम सिर्फ़ ध्येय वाक्य बना लेते हैं और उसे बैनर पर लिख देते हैं. उसका पालन किया जाना चाहिए. 

* एक *Leadership & Motivation Workshop* भी रखा जा सकता है। क्लब को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए Club Quality Initiative का एक सेशन रखा जा सकता है.  

नए वर्ष का आगाज पूरे उत्साह से करें। 

अंत में एक ही बात कहना चाहूँगा। यदि अभी तक तहीं बने है तो इस माह अवश्य वार्षिक कैलेंडर तैयार कर लें। 12 बोर्ड मीटिंग कहाँ करेंगे, 12 पारिवारिक सभाएं कहाँ करेंगे, जोन चेयर की विजिट, रीजन चेयर की विजिट, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की विजिट, के लिए आपने तारीख़ ले ली है की नहीं? सभी कार्यकर्मों के लिए आपने होटल्स, या अन्य स्थान तय कर लिए हैं की नहीं? ये सब कार्य यदि आप इसी माह कर लेंगे तो पूरा वर्ष आपका बहुत अच्छा जाने वाला है। 

ये मात्र उपदेश नहीं हैं। मैंने ख़ुद अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में इनका पालन किया है। 2012-13 में मैंने अपना कैलेंडर बना कर ही कार्य किया था. 

Engage with Post

Article Stats

July 5, 2025
0 Likes
0 Comments

More Articles

Back to All Posts

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!